Home इटावा स्वदेशी उधमिता प्रोत्साहन सम्मेलन सम्पन्न

स्वदेशी उधमिता प्रोत्साहन सम्मेलन सम्पन्न

ETAWA NEWS: स्वदेशी जागरण मंच व स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वाधान मे स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन* आयोजन शिव नारायण इण्टर कॉलेज मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आदरणीय राजकुमार वर्मा जी ने की। स्वावलंबी भारत अभियान के जिला सह समन्वयक डा आर बी सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ स्किल मे दक्ष बनने का सुझाव दिया, अनेक ऐसे छोटे छोटे कार्य बताये जिससे पढ़ाई के साथ साथ कमाई भो होती रहे। उन्होंने अपने उदबोधन मे *नौकरी मॉगने वाला न बनकर नौकरी देने वाला बनने* का सुझाव भी दिया। जिला संयोजक रणवीर सिंह चौहान ने ओला,जोमैटो, योहो रूम्स आदि का उदाहरण देकर *बच्चों को बड़ा सोचो, अलग सोचो एवं दूर की सोचने के लिए प्रेरित किया. आज की वैश्विक परिदृश्य के विषय पर विस्तार से चर्चा की। जैसे  चीन द्वारा दिया,झालर, पटाखे ,लक्ष्मी गणेश ,हमारे बज़ारो मे भेजे जा रहे है जिससे देश का कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहा है। अमेरिका द्वारा 50% टेरिफ लगा दिया है जिससे हमारी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
इन सबसे लड़ने का एक ही उपाय है *स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करे , विदेशी कंपनियों के उत्पादों का वहिष्कार करे  अंत में पंच स्वदेशी प्रण मे स्वदेशी साबुन, मंज़न , साफ सफाई का सामान , स्वदेशी कपड़े,  स्वदेशी खान पान व स्वदेशी व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया । उपस्थित छात्र , छात्राओं व अध्यापको को स्वदेशी संकल्प करवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में जिला संयोजक रणवीर सिंह चौहान, जिला युवा प्रमुख चंद्रमोहन सिंह स्वावलंबी भारत अभियान डॉ आर बी सिंह , विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा अग्रवाल, विचार प्रमुख डॉ विजय शंकर दीक्षित, जिला कोश प्रमुख संजय गुप्ता जी, नगर प्रमुख विनय गुप्ता उपस्थित रहे। सभी को देसी /विदेशी वस्तुओं के सामानों की सूची के पत्रक भी उपलब्ध कराए गए संख्या लगभग 190 रही है। कार्यक्रम में विशेष सहयोग कमलेश शर्मा राष्ट्रीय कवि/प्रवक्ता, रमेश कुमार दयानिधि चौबे , आदित्य पोरवाल, पंकज कुमार सिंह चौहान, आशुतोष तिवारी जी ( प्रवक्तागण) एवं समस्त स्टाफ का रहा