स्वच्छताकर्मियों को चेयरपर्सन ने किया समारोहपूर्वक सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: शासन द्वारा कराये गये स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024-25 में लालगंज टाउन एरिया को जिले मे अव्वल स्थान हासिल हुआ है। सफलता पर शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में स्वच्छताकर्मियों व अधिकारियों एवं कर्मचारियो को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी व ईओ इंद्र प्रताप तथा प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने कहा कि जिले की नगर पालिका परिषद व अठारह नगर पंचायतों मे लालगंज को प्रथम स्थान मिलना गौरवपूर्ण उपलब्धि है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने टाउन एरिया में संसाधनों की उपलब्धता कराये जाने में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना व एमएलसी उमेश द्विवेदी के सहयोग के प्रति आभार जताया। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने सफलता पर लालगंज के ईओ इंद्र प्रताप तथा गड़वारा के ईओ अभयरंजन व प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं स्वच्छताकर्मियों को माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संयोजक प्रधानांकिक अनिकेत दुबे एवं अरविन्द मिश्र ने किया। समारोह में सभासद दारा सिंह, संजय सिंह, मोहम्मद मोकीम, धर्मपाल गौतम, शेरू खां, जावेद खां ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण में सफलता को लेकर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान सौंपा। इस मौके पर डीपीएम शुभम मिश्र, दिव्या वर्मा, विकास तिवारी, रोहित मिश्र, अरविन्द तिवारी, मोहम्मद शमीम, आलोक शर्मा, आशीष सिंह, अनीता सरोज, प्रियंका गौतम, राहुल गौतम आदि रहे।







