MIRZAPUR NEWS: आदमी पार्टी मिर्ज़ापुर इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे और जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने, पेयजल संकट दूर करने और नगर की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की इच्छा के विरुद्ध लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर आर्थिक और मानसिक शोषण का कारण बन रहे हैं। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। सुनील कुमार पांडे ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से इन मीटरों को हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाने की मांग की। वहीं, प्रोफेसर बी सिंह ने जल जीवन मिशन और अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने यह भी कहां कि इन योजनाओं के तहत नगर की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। पार्टी ने सड़कों के तत्काल पुनर्निर्माण और कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, संतोष कुमार पांडे, जिला महासचिव, इलियास अंसारी, नगर अध्यक्ष, भोलानाथ बिहारी, राकेश वर्मा, जयप्रकाश सेठ, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, छोटेलाल तिवारी, सीमा खान, शाहिला परवीन, बबीता, राज बहादुर मौर्य, प्रियांशु वर्मा, प्रिंस वर्मा, आदिल वर्मा, रामराज जायसवाल, शीला देवी, शिव नारायण तिवारी, राहुल यादव, मनोज सोनकर, संतोष सोनी, मोहम्मद यासीन, रविंद्र श्रीवास्तव, सोनू पांडे, मोहन कुमार केसरवानी, रूप दुबे, कविता देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







