Home उत्तर प्रदेश स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोले लोहिया वाहिनी...

स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोले लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करण निर्मल

67
0

प्रयागराज। भाजपा सरकार युवाओं के साथ लगातार धोखा कर रही है। आए दिन पेपर लीक, रिजल्ट में धांधली, आरक्षण के साथ खिलवाड, नियुक्तियों को रोके रखना जैसे गंभीर मामले भाजपा सरकार में आम हो चुके हैं। उक्त आरोप सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करण निर्मल ने लगाया है। डॉ निर्मल आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर युवा फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी एवं यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को राहत तथा आम आदमी को सम्मान सिर्फ समाजवादी सरकार में मिलता है।उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा मुखिया मा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा आज देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा पीडीए की एकजुटता से परेशान है।स्नातक चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्णबताते हुए उन्होंने पूरी सिद्द्त के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील किया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में सपा के उम्मीदवार डॉ मानसिंह यादव ने चैबीस वर्ष बाद भाजपा से इस सीट को छीनने का काम किया था।आगे भी जीत सुनिश्चित हो इसके लिये हर स्तर पर तैयरी करनी होगी।
एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों, शिक्षा मित्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित आम आदमी कि आवाज को वह लगातार सदन में उठाते रहे हैं। अनेकों मामलों में उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ रामकरण निर्मल, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, संदीप यादव, दूध नाथ पटेल,नवीन यादव, आसुतोष तिवारी, रत्नेश यादव आदि सहित सैकड़ो कि संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।