Home उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक...

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: असोथर थाना क्षेत्र के सरकण्डी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार निगम ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ दबिश देकर एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बीते दिनों गिरफ्तार युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड किया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।
बताते चलें कि गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप पुत्र उदयवीर सविता उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम आदमपुर सैबसी मजरे सरकण्डी थाना असोथर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि वायरल फोटो में अवैध तमंचा की वायरल फोटो में युवक की तलाश की जा रही थी जिसको चौकी प्रभारी सरकण्डी मय हमराह पुलिस बल के साथ दबिश देकर अभियुक्त को पकड़ लिया गया और गिरफ्तार कर युवक के विरुद्ध विधिक दंडात्मक़ कार्रवाई की गई है। आरोपी को थाना स्थानीय से न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेज दिया गया है।