Home उत्तर प्रदेश सोरांव में कांग्रेस ने आयोजित किया मनरेगा बचाओ चैपाल कार्यक्रम

सोरांव में कांग्रेस ने आयोजित किया मनरेगा बचाओ चैपाल कार्यक्रम

8
0

प्रयागराज।सोरांव के चकप्यागी में गंगापार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैपाल को संबोधित करते हुए अहमद ने कहा कि 20 वर्ष पहले यूपीए की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा)को लागू कर संविधान में निहित काम करने के अधिकार को साकार किया था। जिससे पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान हुई थी। कोविड 19 कोरोना जैसे महामारी संकटों के दौरान ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा साबित हुई।परंतु बीजेपी सरकार भारत के सबसे गरीब लोगों के लिए गरिमा सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी इस कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। परन्तु कांग्रेस पार्टी संसद से सड़कों तक प्रतिबद्ध है कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी निशा सिंह,विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना,वाररूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी,डा.अमर सिंह पटेल,रमेश मौर्या,इरफान अली,अनवर अली,मजहर आलम,रेहान अहमद,शिव प्रसाद मौर्या,मो.कैफ,इब्राहिम अंसारी,शहनवाज सिददीकी,पुष्पा चैधरी,मो.शमीम,विमल विश्वकर्मा,मो.नवाज,मो.फैयाज,मो.अहमर,शहनवाज अंसारी,अजय गौढ़,सुरेन्द्र चैरसिया,मो.मुसारिफ,आदि लोग उपस्थित रहे।