SONBHADRA NEWS: जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह, हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग बॉयलर के जनरेशन में कार्यरत हैं। रवि सिंह पुरुष वर्ग के अंडर 58 किलो भार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को थाईलैंड के पटाया शहर के लिए रवाना हो गये हैं। वे 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 8वीं हीरोज ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैंम्पियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में दुनिया भर के 32 देश के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रवि सिंह यह उपलब्धि रेणुकूट नहीं बल्कि पूरे जनपद सोनभद्र और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है । रवि ने इस मुकाम तक पहुँचने का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को देते हुए कहा है कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है । रवि सिंह के थाईलैंड रवाना होने की खबर से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और हिंडाल्को के परिवार में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके शानदार प्रदर्शन की ईश्वर से कामना की। रवि ने रवाना होते समय कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित् करने के लिए आज रवाना हो रहा हूं देश के लिए खेलने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने प्रदर्शन से देश,प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करूंगा।
Home उत्तर प्रदेश सोनभद्र के रवि सिंह इंटरनेशनल ताईक्वानडो टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व







