घूरपुर। (प्रयागराज)। जनपद के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवार नया पुरवा में एक 62 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत कर्मचारी की मृत्यु हो गई। मृतक सुबह टहलने के लिए निकले थे। सूचनामिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक की पहचान रामनारायण पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदिन के रूप में हुई है, जो बसवार नया पुरवा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, रामनारायण सुबह ट्रेन की पटरी पार कर खेत देखनेश्थे। वापस आते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए,
जिससे उनकी मृत्यु हो गई।गए कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अधिक उम्र होने के कारण मृतक को कान से कम सुनाई देता था, जिसके कारण वे ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन पाए। यह भी एक संभावित कारण बताया जा रहा है।
घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले कीजांच पड़ताल की जा रही है।







