Home उत्तर प्रदेश सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ओजस रजनी ने बिखेरा हुनर, फतेहपुर में ग्रैंड मेकअप...

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ओजस रजनी ने बिखेरा हुनर, फतेहपुर में ग्रैंड मेकअप मास्टर सेमिनार संपन्न

ब्राइडल मेकअप से लेकर स्किन प्रिपरेशन तक दिए प्रोफेशनल टिप्स

वीनस मिस इंडिया 2026 अपेक्षा पांडेय पर हुआ लाइव मेकअप डेमो
FATEHPUR NEWS: शहर में ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए एक दिवसीय भव्य मेकअप मास्टर सेमिनार का आयोजन दीपक गुप्ता, नौमान खान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट्स, सैलून प्रोफेशनल्स एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का मुख्य आकर्षण देश की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ओजस रजनी रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को आधुनिक मेकअप तकनीकों, ब्राइडल मेकअप, स्किन प्रिपरेशन, फेस एनालिसिस तथा ब्यूटी इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सफल मेकअप आर्टिस्ट के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ ग्राहक की त्वचा और चेहरे की बनावट को समझना भी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान ओजस रजनी ने लाइव मेकअप डेमो प्रस्तुत किया, जिसे प्रतिभागियों ने काफी सराहा। लाइव डेमो के लिए मॉडल के रूप में वीनस मिस इंडिया 2026 की विजेता अपेक्षा पांडेय मौजूद रहीं। उनके ऊपर किए गए प्रोफेशनल मेकअप डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखने और समझने का अवसर मिला। इस सत्र में ब्राइडल लुक, बेस मेकअप, कंटूरिंग, हाईलाइटिंग और फिनिशिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बारीकियों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछे और मेकअप इंडस्ट्री में करियर, ब्रांडिंग तथा नए अवसरों को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में मौजूद ब्यूटी प्रोफेशनल्स ने इसे अपने कौशल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने का बेहतरीन मंच बताया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक आरएम मेकओवर, फतेहपुर एवं डैज़लर सैलून रहे, जिनके सहयोग से सेमिनार का सफल आयोजन संभव हो सका। समापन अवसर पर आयोजक दीपक गुप्ता, नौमान खान एवं उनकी टीम ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों, प्रायोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फतेहपुर में इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी प्रोफेशनल्स को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर मिलता रहे।