PRAYAGRAJ NEWS: वाराणसी में सेम डे ग्रुप द्वारा आयोजित निर्माण नामक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संजय कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह आयोजन बीते शनिवार को होटल मैजिक लीफ, एस 18ध्38-17बी पटेल नगर कॉलोनी, मिंट हाउस, कैंटोनमेंट वाराणसी में आयोजित किया गया था। सेम डे ग्रुप के प्रबंध निदेशक केशव खन्ना और दुर्गेश त्रिपाठी मौजूद रहे।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रयागराज के मऊआइमा के कटरा दयाराम निवासी रिजवान अली को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। अन्य प्रमुख लोगों में श्रद्धा मिश्रा, अनन्या पाण्डेय, हेरंब चंद्र शुक्ला, अर्जुन सिंह, सुनील सोनी, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश कपूर, एहसान खान, आर. के. वानो, सुधांशु सिंह, सरोज पाठक, राम बिहारी, सूर्यकांत, प्रतीक यादव, कमांडो राजेंद्र सिंह और बृजेश निगम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
कुत्ते के विवाद में मारपीट, केस दर्ज
मऊआइमा के एक गांव में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने जमकर मारा पीटा तथा जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी ।मऊ आइमा के तेजपुर निवासी संगीता देवी पत्नी रामनरेश का आरोप है कि कुत्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी सूरजभान, चंद्रभान तथा उनकी माता रमई एक राय होकर मेरे बेटे प्रियांशु, बेटी शिवानी को लाठी डंडे से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए दबंगों ने चेतावनी दी कि यदि कहीं शिकायत किया तो जान से मार दिया जाएगा। संगीता देवी की तहरीर पर मऊ आइमा पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ एससी एसटी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया तथा मामले की जांच की जा रही है।







