Home उत्तर प्रदेश सेमफोर्ड स्कूल नटवा और बसही में ‘वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य...

सेमफोर्ड स्कूल नटवा और बसही में ‘वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन

MIRZAPUR NEWS: विंध्य की पावन धरा पर स्थित सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर के प्रांगण में रविवार को ‘वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। ‘ज्ञान से गौरव तक’ के प्रेरणादायी आदर्श को समर्पित यह समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके कठिन परिश्रम के उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपरा के अनुसार ‘आराध्य देव स्तुति की सुमधुर प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को भक्ति और शांति के आनंद से सराबोर कर दिया। इसके पश्चात मंच की शोभा बढ़ा रहे सम्मानित अतिथियों का बैज लगाकर, स्मृति चिह्न प्रदान कर और अंगवस्त्रम भेंट कर अत्यंत आदरपूर्वक स्वागत व अभिनंदन किया गया। स्वागत की गौरवमयी बेला में विद्यालय की प्रधानचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री एवं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य विद्यार्थी के भीतर छिपी संभावनाओं को निखारना है। इसी क्रम में विद्यालय की विकास यात्रा को एक सुंदर ‘डिजिटल प्रस्तुति’ (स्कूल पीपीटी) के माध्यम से प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। बीते वर्षों की सुनहरी यादों, पुरानी तस्वीरों और विद्यालय की उपलब्धियों को पर्दे पर जीवंत होते देख हर कोई स्मृतियों के सुखद सागर में डूब गया। यह प्रस्तुति इस बात का प्रमाण थी कि विद्यालय ने अनुशासन और समर्पण के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। समारोह का सबसे उत्साहजनक क्षण वह था जब पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से— सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति – आयर शनवाज खान,मनीष कुमार , अनुशासित छात्र – मानशी, विनय कुमार मौर्या,अग्रिम वर्मा , विश्लेषणात्मक क्षमता- मानशी मौर्या, अग्रिम वर्मा, विवान यादव अर्शिता पाण्डेय,  सर्वश्रेष्ठ हस्तलेखन – अमन यादव , उत्तम शिष्टाचार -उत्कर्ष  , खेलकूद – उत्कर्ष तिवारी , शिवांग तिवारी सर्वाधिक रचनात्मकता – यशस्वी यादव, दर्शिता  , सर्वाधिक जिम्मेदार – दीपेश सिंह , समयबद्धता – प्रिंस कुमार, शैक्षणिक उत्कृष्टता – प्रिशा बरनवाल अंकित यादव, सबसे सहयोगी-आर्यवीर  तिवारी – निखिल पाण्डेय , आदर्श वेशभूषा – पावनी तिवारी , सर्वश्रेष्ठ वक्ता- पलक सिंह,  पहलकर्मी – प्रतीक द्विवेदी , सर्वोत्तम नृत्य एवं संगीत – रुचि पाण्डेय, मुद्रा  उत्साही – अथर्व देव सोनकर , सक्रिय भागीदारी – विवान चतुर्वेदी , कला एवं शिल्प – आरफा ,अंश रावत तथा उत्तम सादगी- सिद्धार्थ पाण्डेय  जैसी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। केवल छात्र ही नहीं, बल्कि सबसे सक्रिय और सहयोगी अभिभावकों को भी उनकी विद्यालय के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। जब ये विजेता अपनी सफलता का प्रतीक हाथ में लिए मंच पर खड़े हुए, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूँज उठा। अपने बच्चों को सफलता के सोपान चढ़ते देख अभिभावकों के चेहरे गर्व और खुशी से चमक उठे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यालय प्रबंधक विवेक बरनवाल जी ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रबंधिका  शिप्रा बरनवाल ने बच्चों की इस उपलब्धि के लिए उनके माता पिता का भी आभार प्रकट किया एवं विशिष्ट अतिथि सुमित कुमार जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की ललक ही सफलता का असली आधार है।  मुख्य अतिथि अनुभव कुमार ने भी सेमफोर्ड स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के उत्साह की खुले मन से सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय की उप  प्रधानाचार्या  रेखा श्रीवास्तव एवं समन्वयक  वहीदा बानो ने समस्त आगंतुकों, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके अथक प्रयासों से यह भव्य आयोजन सफल हो सका। अंत में, सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस यादगार और प्रेरणादायक समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।