Home उत्तर प्रदेश सुषमा देवी बनीं एक दिन की बीडीओ

सुषमा देवी बनीं एक दिन की बीडीओ

PRATAPGARH NEWS: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बाबागंज ब्लॉक में अधिकारियों की कुर्सियां महिलाओं को सौंपी गईं। इस दौरान बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडे  क्षेत्र के  अर्जुन अतेरु निवासी सुषमा देवी को एक दिन का खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बनाया गया। उन्होंने ब्लॉक कर्मचारियों की बैठक कराई और वहां संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. इसी क्रम में अनारकली निवासी (कोडर खुर्द) को एडीओ पंचायत, अंजलि सरोज (पूरे निर्मल) को एडीओ आईएसबी, तथा आशु तिवारी (गोगहर निवासी) को एडीओ समाज कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी एक दिन के लिए सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। इस बीडीओ राजेंद्र नाथ पांडे, एडीओ पंचायत केवल प्रसाद, एडीओ आईएसबी व्यास कुमार मौर्य, संदीप सरोज ,रामजन्म आदि मौजूद रहे।