Home आस्था सुशीला देवी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

सुशीला देवी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

PRATAPGARH NEWS: कुण्डा क्षेत्र के मदरियापुर नारायण वाटिका में मंगलवार की देर शाम बाबागंज विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज की माँ सुशीला देवी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा दिखा। जनप्रतिनिधियों तथा अधिवक्ताओं व क्षेत्रीय लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक की मां एवं पूर्व विधायक रामनाथ सरोज की पत्नी सुशीला देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुण्डा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 केएन ओझा ने विधायक की मां सुशीला की स्मृति को नमन किया। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने भी कार्यक्रम में स्वर्गीया सुशीला देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की ओर से प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने स्वर्गीया सुशीला के चित्र पर माल्यार्पण किया। लालगंज प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, कुण्डा सिविल बार एसोसिएसन अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय, अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी पंकज, लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, समाजसेवी छोटेलाल सरोज ने भी विधायक की मां सुशीला के सादगी भरे व्यक्तित्व को स्मरणीय बताया।