भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण व स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा
BHADOHI NEWS: भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चैराहा से पर्यावरण व स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रविवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अंसारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे भदोही को स्वस्थ और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। गांव हो या नगर भदोही साइकलिंग क्लब हर गली मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। साइकिल यात्रा पड़ाव, कौलापुर, चकपरौना, सुजातपुर, धनापुर दक्षिणी, बिहरोजपुर होते हुए केदारपुर ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंची। जहां ग्राम प्रधान विजय सरोज बड़ी संख्या मे अपने समर्थकों के साथ सभी साइकिल चालकों को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रधान ने कहा कि सभी को सुबह उठना चाहिए। योग व्यायाम, खेलकूद अवश्य करना चाहिए। जिससे सभी स्वस्थ रहेंगे। आसपास के काम साइकिल से या पैदल करें इससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और हमारे शरीर का योग व्यायाम भी होता रहेगा। साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर केदारपुर, बेरासपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया और प्राथमिक विद्यालय केदारपुर मे इसका समापन किया गया।
इस मौके पर रामश्रंगार चैधरी, जगदीश यादव, सरफराज अहमद, कमलेश कश्यप, मैनुद्दीन, बनारसी बिंद, महमूद आलम, प्रमोद मौर्या, अबरार हाशमी, विराट चैधरी, इमरान अहमद, कार्तिक सुनील, समीर शेख, सुंदरम चैधरी, इम्तियाज अहमद, अजीत यादव, अबू हुरैरा, जिगर गुप्ता, फरियाद अली, हिमांशु चैधरी, फैज शेख, मैनू अली, अजहान खां, शहजादे, विकास यादव, अजय कुमार, विनय यादव, श्रीधर यादव, अरविन्द, हृदय नारायण, हर्ष सरोज, अवधेश कुमार, जन्मेजय सरोज, आशीष यादव, अनिल यादव, अहम कुमार, अनिकेश, अंशुमन, करिया, प्रखर सरोज, अंशू, आयूष, अंकुश, बादल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।






