JALAUN NEWS: सीतापुर में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री सुरेश राही ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जनपद जालौन की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में जालौन के जिला अध्यक्ष मुन्नेश कुमार को नियुक्त प्रमाण पत्र दिया गया एवं आईटी सेल जिला प्रभारी सुधीर कुमार पाण्डेय, और जिला उपाध्यक्ष रोहित सोनी को प्रमाण पत्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंत्री सुरेश राही ने जालौन की टीम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी सक्रियता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पत्रकारों को देश का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा, “पत्रकार अपनी कलम की ताकत से हीरो को जीरो और जीरो को हीरो बना सकते हैं। आप रात-दिन मेहनत करते हैं, अपने परिवार को समय नहीं दे पाते, फिर भी समाज के लिए सच्चाई उजागर करते हैं। आपकी लेखनी में अपार शक्ति है। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समिति पूरे भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है और कई राज्यों में यह कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया,मेरे संगठन से जुड़ा कोई भी पदाधिकारी या पत्रकार परेशान नहीं होगा। हम हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं।समारोह में पत्रकारों के योगदान को सराहा गया और उनके कल्याण के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। यह आयोजन पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।







