SONBADHR NEWS: अपना दल (एस) अंजनी पटेल जिलाध्यक्ष सोनभद्र ने एक ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी सोनभद्र (उ०प्र०) को मुख्य विकाश अधिकारी सोनभद्र जागृति अवस्थी के अभद्र व्यवहार व निलम्बन एंव स्थानान्तरण के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया। गौरतलब है कि अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी कई जनमुद्दो व विकाश कार्यों की समीक्षा सहित 24/06/26 को मीतापुर में दुखद हादसा एवं शाडा द्वारा कराये गए विकाश कार्यों की जानकारी सहित अन्य जनहित के विषय को लेकर दिनाक 25.06.2026 दोपहर / सुबह 11.40 पर उनके ऑफिस पहुंचे। जैसे ही पहुंचे वह सभागार खामी था जैसे ही हम अपने पदाधिकारियों के साथ उनके केबिन में उपरोक्त विषय के सन्दर्भ में उनसे मिलने पहुंचे। उन्होने अप्रत्याशित तरिके से हमारे साथ के सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बिना कोई भी बात सुने तत्काल अपने केबिन से धमकाते हुए कहा कि अभी तुम लोगो पर एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्यवही कराकर जेल भेजवाती हूँ और अपने केबिन के टेबिल को पीटते हुए गुस्से में चिल्लाने लगी। सभागार कक्ष में अपने कुर्सी पर बैठकर पार्टी पदाधिकारियों, के साथ था। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आवेश में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी जिससे सभी पदाधिकारी बेहद ही आहत है। जब सत्ता पक्ष के जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्टी पदाधिकारी के साथ उनका बेहद निन्दनीय रवैया है। तो आम जनमानस अपने कार्य के लिए जब इनसे मिलने आते होंगे तो उनके प्रति इनकी क्या रवैया होती होगी यह एक जांच का विषय है। ऐसे तानाशाह मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के खिलाफ अपना दल एस के सभी जिम्मेदार पदाधिकरी आपसे मांग करते हैं कि गैर जिम्मेदार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार कि जांच उनके केबिन एवं सभागार कक्ष में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच करके शिकायत की पुष्ट करले। जाँच में पुष्टि होने पर ऐसे गैर जिम्मेदार मुख्य विकाश अधिकारी जागृति अवस्थी पर कड़ी कार्यवधि के रूप में उनके निलम्बन व स्थानानातरण की संस्तुती हेतु शासन को पत्र प्रेषित करे। फुटेज हमको भी दिखाई जाएं, जब जांच हो। एक हफ्ते में जांच कर हमे अवगत कराने की कृपा करे। हम अन्यथा सभी पदाधिकारी इस मुद्दे को लेकर आन्दोलीत होने को बाध्य होगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। जिसकी प्रतिलिपि अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) एवं केन्द्रिय मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री लखनऊ उत्तर प्रदेश, आशीष पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना दल (एस) एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को पत्र लिख कर मांग किया गया है।







