Home उत्तर प्रदेश सीएमओ ने किया पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण

सीएमओ ने किया पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
BHADOHI NEWS: सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने रविवार को पीएचसी महजूदा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला और नवनिर्मित सीएचसी अभोली का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महजूदा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद पाए गए। सीएमओ ने आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी कार्ड बनाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम व सीएचओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद सीएमओ नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनके संज्ञान में आया है कि कैंपस में वायरिंग एवं शीशे का कार्य पूर्ण हो गया है। टाइप 2 की आवास की चिनाई नहीं हुई है। चिकित्सक के किसी भी आवास में खिड़की पर शीशे एवं दरवाजे नहीं लगे मिलें। सभी आवास में सीएमओ ने शीशे एवं दरवाजे लगाए जाने के निर्देश दिए। हालांकि उक्त कार्य में 2 माह का समय लग सकता है।