Home आस्था सिराथू क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

सिराथू क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

KAUSHAMBI NEWS: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गीत की धुन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूरी रात गुंजायमान रही। श्री कृष्ण के बाल रूप भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव जन्माष्टमी का पर्व सिराथू क्षेत्र में बड़े ही भक्तिभाव और धूमधाम के साथ मनाया गया। सिराथू तहसील क्षेत्र के सिराथू, अझुवा , सैनी , गुलामीपुर , उदिहीन , देवीगंज सहित तहसील के सभी क़स्बों,गांव गलियों एवं घरों में भगवान लड्डू गोपाल के जन्म को लेकर भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही हर ओर भगवान कृष्ण की जन्म की तैयारी चल रही थी,गांव गली मकान चौराहे सभी जगह भगवान कृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गई थी, घर की माताएं बहने एवं छोटे बच्चों ने बड़ी ही भक्ति भाव के साथ एक-एक साजो समान से भगवान की झांकी सजाई एवं रात्रि 12:00 बजे भगवान कृष्ण का जयकारा लगाते हुए एवं पटाखे फोड़ते हुए भगवान के जन्म के बाद भक्ति भाव से उनकी आरती गाते हुए पूजा आराधना की भक्तों ने शुक्रवार की सुबह से ही भगवान के जन्म को लेकर व्रत रखा था भगवान के जन्म के बाद सभी ने विधि विधान से भगवान की पूजा आरती करके उन्हें प्रसाद चढ़ाया तत्पश्चात अपने व्रत को उनका प्रसाद प्रसाद से तोड़ा, भगवान कृष्ण के भक्तों ने अपने घर के छोटे बच्चों एवं बच्चियों को उनका स्वरूप देकर उन्हें कृष्ण के रूप में पूजा किया। नगर पंचायत सिराथू में समाजसेवी डॉक्टर राहुल केसरवानी द्वारा भगवान लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव को लेकर भव्य पूजा आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, समाजसेवी डॉक्टर राहुल केसरवानी एवं भक्तों द्वारा भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति को पवित्र दूध से स्नान करने के बाद रात्रि 12:00 बजे कृष्ण जन्म उत्सव के साथ विद विधान से भगवान की आरती पूजन की गई तत्पश्चात भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद चखा। जहां अयोध्या से आए अंतर्राष्ट्रीय बाल संत अनुराग शरण शास्त्री ने भगवान का कीर्तन कर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।