Home उत्तर प्रदेश सिराथू कस्बे के कई वार्डों में जलभराव से लोग परेशान, बीमारियों का...

सिराथू कस्बे के कई वार्डों में जलभराव से लोग परेशान, बीमारियों का बढ़ा खतरा

रुक-रुक कर बारिश से आम रास्ते बने कीचड़ से लथपथ अधिकारी मौन
KAUSHAMBI NEWS: दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया जगह जगह जलभराव से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर सात व दस में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है आम रास्तों पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , वार्ड नं सात निवासी मो अरमान , नवनीत मिश्रा , मनोज गुप्ता , विनीत मिश्रा व राजू पटेल आदि लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा इलाका मे पानी भर जाता है  नालियों की सफाई न होने और जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी रास्तों पर भर जाता है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि मच्छरों और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों और अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन आज तक नाली और रास्ते की मरम्मत नहीं कराई गई स्थानीय लोगो ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी सिर्फ चुनाव के समय आते हैं, उसके बाद कोई सुध नहीं लेता है रात के समय अंधेरे और फिसलन के कारण हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।