Home उत्तर प्रदेश सिपाही की तहरीर पर आठ के खिलाफ दर्ज हुआ केस

सिपाही की तहरीर पर आठ के खिलाफ दर्ज हुआ केस

PRATAPGARH NEWS: सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली मे तैनात सिपाही अजीत कुमार को बीती इक्तीस मार्च को पूरे खरगू कैथौला में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली। जांच में एक पक्ष के कृपाशंकर तिवारी, बृजेश तिवारी पुत्रगण लालता तिवारी व पुष्पा पत्नी कृपाशंकर, माधुरी पत्नी बृजेश, गुड़िया पुत्री बृजेश तथा दूसरे पक्ष की आशा शुक्ला पत्नी स्व. रामलखन शुक्ल, आरती पुत्री स्व0 रामपाल, कौशल पुत्र रामलखन के बीच गालीगलौज मारपीट व धमकी की बात सही पायी गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।