Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर में 10वां आयुर्वेद दिवस भव्यता से मनाया गया

सिद्धार्थनगर में 10वां आयुर्वेद दिवस भव्यता से मनाया गया

SIDHARTHNAGAR NEWS: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 10वां आयुर्वेद दिवस सिद्धार्थनगर जनपद में मंगलवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस वर्ष के उत्सव की थीम आयुर्वेद जन-जन के लिये और पृथ्वी के कल्याण के लिये थी। इस ऐतिहासिक अवसर को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी 14 विकास खंडों में प्रभारी अधिकारी द्वारा चिकित्सा शिविर, संगोष्ठियाँ और व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनका उद्घाटन संबंधित ब्लॉक प्रमुखों ने किया। इसके अलावा, जिला मुख्यालय पर चार प्रमुख जगहों—कलेक्ट्रेट परिसर, जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर, पुलिस अधीक्षक परिसर और मुख्य विकास अधिकारी परिसर में भी आयुष चिकित्सा शिविर लगाए गए। इन शिविरों का उद्घाटन क्रमशः जिलाधिकारी, जिला जज, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इन शिविरों में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी पद्धतियों से कुल 2748 लोगों को चिकित्सा परामर्श और दवाइयाँ दी गईं। चिकित्सालयों के प्रभारी डॉक्टरों ने पास के विद्यालयों और गाँवों में भी चिकित्सा शिविर और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता अभियान चलाए। यह पूरा आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. विजय बहादुर और जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. राजेश अग्रहरी, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. मोनू कुमार और फार्मासिस्ट वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कृष्ण बिहारी पाण्डेय, रमेश चंद दुबे, सुभाष प्रसाद और देव दत्त त्रिपाठी सहित कई चिकित्सकों और कर्मचारियों ने अपनी सेवाएँ दीं।