Home आस्था सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में भगवान राम लला के झूला महोत्सव का हुआ...

सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में भगवान राम लला के झूला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

JALAUN NEWS: सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में तीज तिथि पर भगवान राम लला का झूला महोत्सव पर्व का शुभारंभ किया गया। उपरोक्त संबंध में सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर के महन्त श्री श्री 1008 सिद्ध रामदास महामण्डलेश्वर ने भगवान राम लला को झूला पर बिठा कर झूला झुलाते हुए जानकारी दी।