Home आस्था सावन के द्वितीय सोमवार पर शिवगढ़ धाम में रही भक्तों की भारी...

सावन के द्वितीय सोमवार पर शिवगढ़ धाम में रही भक्तों की भारी भीड़

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) नगर पंचायत पचपेड़वा अंतर्गत नगर के सबसे प्राचीन शिवगढ़ धाम मंदिर पर सावन माह के द्वितीय सोमवार पर आस्था और भक्ति से ओतप्रोत भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों के द्वारा देवीपाटन तुलसीपुर सीरिया नाले से जल भरकर डीजे पर थिरकते हुए शिवगढ़ धाम मंदिर पर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए। पचपेड़वा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पूरे रास्ते पर प्रकाश व्यवस्था व साफ- सफाई कराया गया है। मंदिर परिसर में यात्रियों के विश्राम एवं सहायता के लिए हेल्प डेस्क का अस्थाई टेंट भी लगवाया गया है। पूरे नगर में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के जवान मौजूद रहे।