Home उत्तर प्रदेश सामूहिक सोनार समाज होली मिलन समारोह में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया...

सामूहिक सोनार समाज होली मिलन समारोह में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

MIRZAPUR NEWS: राष्ट्रीय सोनार समाज एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रदेशों का सामूहिक सोनार समाज होली मिलन समारोह लालडिग्गी गणेशगंज स्थित होटल मिलन पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुईं। गरिमामय उपस्थित में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनार समाज राजकुमार सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, कार्यक्रम अध्यक्षता मदन गोपाल सोनी, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनार समाज विनीत सोनी, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच रमेश पटेल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अबीर-गुलाल के साथ एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। समारोह में पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने के साथ-साथ समाज की सुरक्षा और प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रामवृक्ष बिंद, चेतमणी सोनी, अमरनाथ सोनी, कमलापति सोनी, शिव मुंन्दडा, अमरजीत सेठ, मोहनलाल सोनी, सोनू सोनी, शिव बाबू सेठ, सुनील सोनी, उमाशंकर सोनी, अशोक सोनी, नमिता केसरवानी, विजय शंकर केसरी, दुर्गा प्रसाद केसरवानी, संतोष विश्वकर्मा,  अर्चना स्वर्णकार, राहुल ओझा, गौरव दुबे आदि अनेक लोग मौजूद रहे।