FATEHPUR NEWS: फतेहपुर शहर के ज्वालागंज स्थित चौराहे के पास आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत हवन-पूजन के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर कन्याओं को भोजन कराया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया। समापन अवसर पर परिक्षित विनय, सुशील चंद्र गुप्ता, नीतू गुप्ता, अनंत राम गुप्ता, विनय गुप्ता, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, दशरथ, आर्यन, अरिहंत सूजल, आरती, संध्या, वंदना, सिमरन, सुमन, ममता, मोहित गुप्ता, हीरालाल यादव सहित कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।







