Home उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम ठगी का शिकार हुआ युवक, मुकदमा दर्ज कर जांच में...

साइबर क्राइम ठगी का शिकार हुआ युवक, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया, जानकारी के बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी राम विलास पुत्र श्यामलाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 जुलाई की सुबह 11 बजे के करीब उसके मोबाइल पर अनजान नम्बर से कॉल आयी और चूड़ी पैकिंग के व्यवसाय के बारे में बताते हुए आधार कार्ड की फोटो व एक मैसेज भेजने के लिए कहा, पीड़ित के मुताबिक मैसेज भेजने के बाद यूपीसी स्क्रीनशॉट वॉट्सएप पर मांगा गया, बीस जुलाई को सिम बंद होने के कारण उसके ज्वांइट बैंक खाते से 52 हजार कट गए। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अरुण कुशवाहा एवं अज्ञात मोबाइल नंबर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।