PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत रामपुरखास आयेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी दोपहर तीन बजे सांगीपुर ब्लाक अन्तर्गत मुरैनी गांव में आयोजित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद सायं साढ़े चार बजे सांगीपुर स्थित गांधी इण्टर कालेज परिसर में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद सायं सात बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी सायं पौने आठ बजे पूरे स्वामी लालगंज में राजकुमार मिश्र द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी जलेशरगंज रोड पर नंदलाल कौशल के संयोजन में चल रही श्रीमदभागवत कथा में भी शामिल होंगे तथा रात्रि साढ़े आठ बजे जगन्नाथपुर में पूर्व प्रधान देशराज यादव के यहां मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी इससे पूर्व रांकी में प्रधान रामअधार व आमीशंकरपुर में संजय सिंह बघेल तथा रेहुआ लालगंज में अफजल के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जतायेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी अगले दिन रविवार को अपने पैतृक आवास संग्रामगढ़ से बरीबोझ पहुंचकर यहां सम्पर्क मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सांसद प्रमोद तिवारी दोपहर दो बजे क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा जनसमस्याओं की सुनवाई भी करेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी सायं छः बजे लालगंज नगर स्थित चांदतारा मस्जिद के समीप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में भी शिरकत करेंगे। इसके पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी रानी की बाग में स्व0 सीताराम प्रजापति तथा कलापुर में रईस खॉन के आवास पर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना जतायेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति के जरिए दी है।







