Home इटावा सांड के हमले से घायल चतुर्थ श्रेणी कर्मी इलाज के दौरान 17...

सांड के हमले से घायल चतुर्थ श्रेणी कर्मी इलाज के दौरान 17 वें दिन पीजीआई हुई मौत

मृतक मनोज कुमार की फ़ाइल फ़ोटो

ETAWA NEWS: कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी मनोज कुमार (42) बीती 11 सितंबर की देर शाम को सब्जी लेकर घर जाने के दौरान सांड के हमले से घायल हो गए थे, घायल मनोज कुमार को  परिवारीजनों द्वारा पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था। इलाज के 17 वें दिन रविवार की सुबह मनोज कुमार की मौत हो गई।मृतक मनोज कुमार विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। सूचना पर एसआई इद्दु हसन आदि पुलिस कर्मियों ने मृतक का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की। घटना से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।