SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त 1.दीपक कुमार पुत्र रघुवीर निवासी मवीकला थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को सम्बन्धित वाद संख्या 5812/21 धारा 414/420/465 भादवि (मा0 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष न0 17 स0पुर0 व 2. संसार पुत्र कलीराम निवासी काशीराम कालौनी दिल्ली रोड थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को सम्बन्धित वाद स0 1698/22 (न्यायालय एडीजे कक्ष स0 4 जनपद सहारनपुर) में थाना क्षेत्र सदर बाजार से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







