Home उत्तर प्रदेश सहारनपुर पुलिस गांव-गांव में चौपाल लगाकर आमजन कर रही जागरूक

सहारनपुर पुलिस गांव-गांव में चौपाल लगाकर आमजन कर रही जागरूक

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में ड्रोन कैमरों से रैंकी कर चोरी करने की, अफवाह/भ्रामक खबरों के बारें में लोगों को जागरुक करने हेतु गांव-गांव में जाकर पुलिसकर्मी/अधिकारियों द्वारा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस *बीट प्रणाली व्यवस्था माध्यम से गांवों में जागरूकता हेतु चौपाल लगाई जा रही है। थाना सरसावा क्षेत्रान्तर्गत सरसावा पुलिस द्वारा सोरना,झारोली, तथा छाबड़ी आदि ग्रामो में चौपाल का आयोजन किया गया। थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत बादशाहपुर,दमकड़,ताहरपुर आदि थाना नानौता सोना अर्जुनपुर तथा *थाना तीतरों* में पापड़ी सलियार आदि गांवों में चौपाल  का आयोजन किया गया जिसमें चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी/बीट प्रभारी भी मौजूद थे। जिसमें ड्रोन कैमरो से रैकी कर चोरी करने की अफवाह अथवा सूचना को तत्काल आपातकालीन नम्बर 112 पर सूचना दे तथा सम्बन्धित स्थानीय पुलिस को दे सकते है। जिनके फोन नम्बर वॉल पेंटिंग के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर अंकित कराये गये है। साथ ही इन अफवाहो के प्रवाहित क्षेत्रों में पुलिस की रात्रि गश्त बढाई गयी है। शीघ्र अति शीघ्र ऐसी अफवाहो/सूचनाओ का निस्तारण किया जा सके। किसी भी भ्रामक खबर/आपराधिक गतिविधियों की सूचना नजदीकी पुलिस को देने की अपील की गयी।