Home उत्तर प्रदेश सर्पदंश से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

PRATAPGARH NEWS: सर्पदंश से विवाहिता की मौत हो गयी। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के टोडरपुर निवासी उमेश सरोज की पत्नी वंदना सरोज 36 बुधवार की देर शाम खेत में मवेशी चराने गयी थी। वहां उसे जहरीले सर्प ने काट लिया। इलाज के दौरान वंदना की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर गुरूवार को लालगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजवाया है। इधर वंदना की मौत से परिजनों मंे कोहराम मच गया है।