ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मार्गदर्शन, अतिथियों ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर ने अनुदान दिलाने का दिया आश्वासन, राजेश चौधरी ने भी किया वादा
मुख्य अतिथि शहंशाह आब्दी ने किया सम्मान, शीबू खान बोले— शिक्षा ही समाज परिवर्तन की असली ताकत
FATEHPUR NEWS: बिंदकी तहसील क्षेत्र के गोंधइया गांव स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह एवं प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह (सर्वेश सिंह) ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा विंग प्रभारी चौधरी राजेश यादव, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, सीजेए जिला सचिव धीर सिंह यादव, हथगाम ब्लॉक के जसराजपुर ग्राम सभा के युवा प्रधान हरिओम यादव (जिन्हें नई दिल्ली में पंचायतीराज विभाग द्वारा सम्मानित किया जा चुका है), अमौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नागेन्द्र उत्तम, प्रयागराज युवा छात्र संघ के अध्यक्ष सैय्यद तकी आब्दी (अर्शू आब्दी), पूर्व प्रधान ताज आब्दी एवं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखनऊ के युवा विंग अध्यक्ष मुहाफिज आब्दी, अमरजीत सिंह, निर्णायक अध्यक्ष (प्रधानाचार्य – एनआईसी), भूप सिंह यादव, नरसिंह यादव, यशवंत सिंह यादव सभासद, सुरेश यादव, कुल्लू यादव, उमेश यादव सहित अन्य बुद्धजीवी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे सशक्त शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं अच्छे संस्कारों से भी जोड़ें, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। मुख्य अतिथि शहंशाह आब्दी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और संसाधनों से निखारा जा सकता है। उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। अति विशिष्ट अतिथि वसीम अख्तर ने विद्यालय को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया, वहीं अन्य अतिथियों ने भी अपने स्तर से सहयोग की बात कही। किसी ने खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने का वादा किया तो किसी ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि चौधरी राजेश यादव ने मेधावी छात्रों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जिससे समाज में समानता, जागरूकता और विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं समारोह के समापन पर फूलों की होली खेली गई और एक-दूसरे को अबीर लगाकर भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रांगण में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि शिक्षा के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का माध्यम साबित हुआ। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि समाज, विद्यालय और अभिभावक मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करें, तो एक सशक्त और जागरूक राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस दौरान प्रमुख रूप से अमित दीक्षित, देवेश गौतम, एडवोकेट राघवेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह गौतम, शैलेन्द्र सिंह, राकेश निषाद, अशोक यादव, प्रमोद यादव, प्रेम शंकर यादव, शिवनरेश यादव, शिवनायक, अजय सोनकर, पवन सिंह, मनीष सिंह, अभिमन सिंह, चिनका कुरील, विनय साहू, पंकज साहू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सुरेन्द्र सिंह चौहान, मुलायम सिंह, प्रेम शंकर, रामवीर, राजेंद्र वर्मा, रामचंद्र कुरील, मोनू पटेल, रवि पटेल, काजल सिंह, ज्योति सिंह, विनीता देवी, आयुषी देवी, प्रियंका देवी, प्रीति देवी, प्रियांशी सिंह, दिव्यांशी सिंह आदि मौजूद रहे हैं।







