पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सिकरारा क्षेत्र के पचोखर स्थित पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
JAUNPUR NEWS: पूर्व सांसद धनंजय सिंह शनिवार को सिकरारा विकासखंड क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ प्रमोद सिंह व डॉ विनोद सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ) के बड़े भाई आमोद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत आमोद सिंह जिला मीडिया प्रभारी, पूर्व विधानसभा प्रभारी, पूर्व नगर मंत्री भाजपा जौनपुर तथा शिक्षाविद के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान धनंजय सिंह ने कहा कि आमोद सिंह एक सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज ने एक सज्जन व्यक्ति को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।







