Home उत्तर प्रदेश सरकारी अस्पताल में जांच मशीन खराब, निजी लैब जाते मरीज

सरकारी अस्पताल में जांच मशीन खराब, निजी लैब जाते मरीज

हुसैनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल

FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज कस्बे के सरकारी अस्पताल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज) में पिछले 20 दिनों से ज्यादा से जांच मशीन खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को बाहर निजी लैब से जांच करानी पड़ रही है, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन मरीजों को निजी लैब से जांच कराने के लिए लिख रहा है। 27 सितंबर को भी कई मरीजों को इसी समस्या का सामना करना पड़ा। इनमें 7 वर्षीय अंश यादव और राहुल यादव जैसे आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी शामिल थे, जो बाहर से जांच कराने में असमर्थ थे। जांच विभाग पहुंचने पर कर्मचारियों ने बताया कि मशीन पिछले 6 दिनों से खराब है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य मरीज पिछले 15 दिनों से बाहर से ही जांच करवा रहे हैं। मरीजों का कहना है कि सरकारी सुविधा होने के बावजूद उन्हें बाहर से जांच क्यों करानी पड़ रही है। मरीजों ने शिकायत की है कि यह समस्या अक्सर होती है। हर महीने किसी न किसी मशीन में खराबी आ जाती है, जिसके कारण मरीजों को अस्पताल की मशीनों से जांच का लाभ नहीं मिल पाता और उन्हें निजी लैब का रुख करना पड़ता है।