बीएसए ने सभी वातानुकूलित कक्ष,वाई फाई की सुविधा, सीसीटीवी कैमरे का किया शुभारम्भ
विद्यालय में 253 बच्चे है नामंकित,
छाठवीं के 30 नव प्रवेशी बच्चों को नए सत्र की पाठ्य – पुस्तकें दी गयी
PRAYAGRAJ NEWS: बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में भौतिक संसाधनों का विकास गया है एवं योग्य शिक्षकों की तैनाती की गई है जिससे अभिभावकगण आकर्षित होकर अपने बच्चों का नामांकन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विद्यालय में बालक – बालिकाओं के लिए पृथक – पृथक शौचालय ,मूत्रालय की व्यवस्था की गई है जिससे बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान का विश्वास बढ़ा है। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि सभी बच्चों को निःशुल्क पाठय पुस्तक ,मध्याह्न भोजन की व्यवस्था , स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। श्स्कूल चलो अभियान श् का दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित होगा ,जिसमें प्रत्येक दिवस अलग – अलग कार्यक्रम निर्धारित है। इसमें जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए नामांकन रैली एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस अभियान के माध्यम से अध्यापकों को सुनिश्चित करना है कि तीन से पांच वर्ष के बच्चे का दाखिला कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र एवं छह वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों का आय संगत कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाय। कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित ना रहे और उसे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि सम्बीलियन विद्यालय मुंगारी जनपद का पहला विद्यालय है जहां सभी कक्षा कक्ष वातानुकूलित हैं, वाई फाई की सुविधा है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाया है। विद्यालय में 253 बच्चे नामंकित हो चुके हैं,और आगे भी नामांकन का प्रयास जारी है। इस अनुकरणीय पहल के लिए प्रधानाध्यक बृजेश यादव एवं समस्त विद्यालय स्टाफ बधाई के पात्र है।
इसके पूर्व बीएसए अनिल कुमार ने
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों में सत्र – 2026-27 में बच्चों का नामांकन बढाए जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में सम्बीलियन विद्यालय मुगारी, करछना में हरी झंडी दिखाकर रैली निकाली। रैली गांव में भ्रमण किया ,जिसमें स्कूल चलो से संबंधित पोस्टर ,बैनर लिए बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । रैली में ग्राम प्रधान , विद्यालय प्रबंध समिति, मां समूह के सदस्य, अभिभावकगणों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण ध् दीप प्रज्वलित किया । कक्षा छह के 30 के नव प्रवेशी बच्चों को नए सत्र की पाठ्य – पुस्तकों की अच्छी पैकिंग में उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में आठवीं उत्तीर्ण बच्चों की भाव भीनी विदाई दी गई। विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ,नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। प्रवेश उत्सव के साथ 10 निपुण बच्चों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बीएसए ने विद्यालय में नव निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण करके किया गया।
उन्होंने कहा कि जनपद ध् विकास खण्ड के अन्य विद्यालयों को इससे प्रेरणा लेकर जन प्रतिनिधियों एवं आपसी सहयोग से अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि बीईओ करछना शैलपति यादव एवं राजीव त्रिपाठी,जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन योजना ने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वित किए जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं ।कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंगारी ,प्राथमिक विद्यालय मुंगारी व अन्य विद्यालयों के बच्चे, जन प्रतिनिधिगण , अभिभावक गण , अध्यापक गण ,नोडल शिक्षक संकुल, अकादमिक रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन बृजेश यादव प्रधानाध्यापक ने किया था।कार्यक्रम में गुजराता देवी ग्राम प्रधान, संतोष कुमारी विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष , शिक्षक प्रतिनिधि डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, निहाल अहमद, रणधीर शर्मा, पंकज श्रीवास्तव ,आलोक राय,श्रीमती रूशदा नाहिद, श्रीमती सुनीता सहित बडी संख्या में शिक्षकध्शिक्षिकाएं उपस्थित थे।







