किसानों में दिखी नाराजगी, कहा एक खतौनी पर दो बोरी खाद गलत
FATEHPUR NEWS: ऐरायाँ विकास खंड के अल्लीपुर भादर सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर किसानों के पसीने छूट गए हैं। बताते चलें की ऐरायाँ विकास खंड के अल्लीपुर भादर व रतनसेनपुर गौती में खाद आने की खबर लगने के बाद किसान सुबह सात बजे से ही लाइन लगाकर खाद लेने के लिए भूंखे प्यासे बैठें रहें। कोरका, धनकामई, भादर, बदलुवापुर के किसानों ने बताया कि खाद सरकारी उचित प्रिंट रेट पर मिल रही है। लेकिन दो बोरी खाद से किसानों का काम नहीं चल पा रहा है, साथ ही बताया गया कि अल्लीपुर सोसाइटी में धान की सीजन में पहली बार यूरिया खाद आई है जबकि धान की फ़सल में महीनो से खाद की जरूरत थी परन्तु खाद की आभाव में धान की फ़सल कमजोर हो गई है तो वहीं अल्लीपुर भादर सहकारी समिति के सचिव ने बताया की 400 बोरी खाद आई थी, जिसमें किसानों को एक खतौनी पर दो बोरी दी जा रही है, किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है।







