Home उत्तर प्रदेश समायोजित शिक्षामित्रों को भी मिले पुरानी पेंशन का लाभ:डॉ मानसिंह यादव

समायोजित शिक्षामित्रों को भी मिले पुरानी पेंशन का लाभ:डॉ मानसिंह यादव

सचिव बेसिक शिक्षा को सौंपा ज्ञापन

PRAYAGRAJ NEWS: सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने समायोजित शिक्षामित्रों को भी पुरानी पेंशन देने की मांग को जायज बताते हुए प्रदेश सरकार से इसे तत्काल अमल में लाने की मांग की है। सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने सचिव बेसिक शिक्षा उ. प्र. सुरेन्द्र नाथ तिवारी को ज्ञापन देने आए संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का समर्थन किया।कहा कि लगभग 20 हजार शिक्षा मित्र जो सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित हो चुकें हैं और चूँकि उन शिक्षा मित्रों की नियुक्ति वर्ष 2005 से पहले की है ऐसे में पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाना उनके साथ न्याय होगा।सरकार ने अपने आदेश में अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर पुरानी पेंशन चुनाव करने का अधिकार दिया है। इस मौके पर प्रमुख रूप एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह, उप महामंत्री कमलेश यादव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह, उमाशंकर यादव,वसीम अहमद, राजू पासी, आशीष जायसवाल, दशरथ भारतीय, शरद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।