Home उत्तर प्रदेश समाज सेवा के क्षेत्र में मदद फाउंडेशन का कार्य सराहनीय:सीमा द्विवेदी

समाज सेवा के क्षेत्र में मदद फाउंडेशन का कार्य सराहनीय:सीमा द्विवेदी

संस्था ने 25 समाजसेवियों को किया सम्मानित

PRAYAGRAJ NEWS: मदद फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हिन्दुस्तानी एकेडमी में किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी थी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मदद फाउंडेशन के संस्थापक मंगला प्रसाद तिवारी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने रविवार की रसोई जैसी पहल को पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया जिसका लाभ समाज के जरुरतमंद लोगों को मिल रहा है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मंगला प्रसाद तिवारी से समाज को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अपने माता, पिता से मिली सीख को आत्मसात कर मदद फाउंडेशन की स्थापना की, जो समाज के लिए एक प्रेरणाश्रोत है। रविवार की रसोई जैसी पहल हर जनपद में होनी चाहिए। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मदद फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से प्रयागराज में गरीब जरूरतमंद और निराश्रित लोगों के लिए हर रविवार को रविवार की रसोई के माध्यम से निरूशुल्क भोजन और पानी की व्यवस्था कर रहा है। सांसद सीमा द्विवेदी ने इस पहल को एक अनुकरणीय मॉडल बताते हुए इसकी प्रशंसा की। समाजसेवियों ने मदद फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह आयोजन ना केवल फाउंडेशन की तीन वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव था बल्कि समाजसेवा के प्रति समर्पित लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत भी साबित हुआ है।
सांसद सीमा द्विवेदी ने इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 समाजसेवियों को प्रतिष्ठित मदद भूषण सम्मान से  सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने करते हुए संस्था के उल्लेखनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस उपायुक्त पंकज पाण्डेय, डिप्टी एसपी सुनील द्विवेदी, पूर्व प्रवक्ता पंडित कैलाश नाथ तिवारी, रुचि तिवारी, राजीव मिश्रा, डा हरिप्रकाश यादव, अभिषेक तिवारी, मनीष द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।