डॉक्टर, मास्टर और प्रबुद्ध नागरिकों का जमावड़ा
PRATAPGARH NEWS: जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचल छतरपुर ग्राम में प्रधान अध्यापक राम आसरे सरोज के पिता श्री शीतला प्रसाद सरोज का देहान्त विगत दिनों पैतृक निवास पर हो गया था। जिसकी तेरहवीं में स्थानीय प्रबुद्ध समाज व जनपद के सुदूर क्षेत्रों से भी गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर बौद्ध धर्म पद्धति से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मालूम हो कि स्वर्गीय शीतला प्रसाद कबीर पंथ से दीक्षित थे और उनके तीन पुत्र प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उनके दो पुत्र व्यवसायी हैं। राम आसरे, आनंद कुमार, और राम सजीवन शिक्षक हैं और छोटेलाल व ईश्वर लाल उनके दो पुत्र व्यवसायी हैं। अपने गृह क्षेत्र में उक्त लोग अपनी आम शोहरत बनाये हुए हैं। जिसका आज संजीव उदाहरण स्वर्गीय शीतला प्रसाद सरोज की 13वीं में दिखा।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात जेष्ठ पुत्र राम आसरे ने अपने स्व पिता की आत्मा की शांति हेतु विशिष्ट कार्यक्रम के क्रम में क्षेत्रीय गरीब व निर्बल वर्ग के पात्र व्यक्तियों को प्रचुर मात्रा में साड़ी, पैंट- शर्ट, और पद छड़ी उपहार के रूप में भेंट की। इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा उपस्थित लोगों ने की और क्षेत्रीय जनता भी इस कार्यक्रम से प्रसन्न दिखी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में बौद्धाचार्य उमेश कनौजिया शिक्षक , हरी लाल विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार,सुरेंद्र कुमार विमल शिक्षक, दिनेश कनौजिया शिक्षक, शिव मिलन सरोज प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज बड़गांव अमेठी, शुभकरण सरोज स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अशोक कुमार सरोज शिक्षक, जैनेंद्र कुमार सरोज शिक्षक ,सनी देवल शिक्षक , विकास सरोज प्रोप्राइटर द केक वर्ल्ड,अवधेश कुमार शिक्षक , रवीन्द्र कुमार शिक्षक ,रामजतन सरोज शिक्षक, सुनील कुमार शिक्षक ,मनोज कुमार प्रधान,अमृत लाल सरोज फूलचंद शिक्षक, बंसीलाल सरोज शिक्षक, राम नाथ सरोज सेवा निवृत्त,फूलचंद प्रशिक्षक आईटीआई प्रतापगढ़, विनोद कुमार सरोज आरक्षी,मोहन लाल सरोज शिक्षक, रमेश चंद्र सरोज शिक्षक,विजय कुमार सरोज सह समन्वयक सड़वा चन्दिका, कमलेश सरोज,समेत अन्य प्रबुद्ध लोक उपस्थित रहे।







