Home उत्तर प्रदेश समाजसेवी ने उर्स मेला में पहुंचे जायरीनों को वितरण किया चाय

समाजसेवी ने उर्स मेला में पहुंचे जायरीनों को वितरण किया चाय

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम में चल रहे ख्वाजा कड़क शाह के 731 वे उर्स मेला में पहुंचे जायरीनों को गंगा गोमती संस्थान की ओर से चाय वितरण किया गया । इस दौरान समाजसेवी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि बढ़ती ठंड व घने कोहरे को देखते हुए गंगा गोमती संस्था की ओर से तीन दिनों से उर्स मेला में पहुंचे जायरीनों को सुबह से शाम तक चाय वितरण किया जा रहा है । इस कार्य के लिए आए हुए लोगों ने गंगा गोमती संस्थान के लोगों की खूब प्रशंसा किया वहीं गंगा गोमती सामाजिक कार्यकर्ता विनय पांडे ने स्वयं खड़े हो करके चाय पिलाया , उन्होंने बताया कि यह कार्य कई वर्षों से लगातार यह किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के सदस्य मोहम्मद जब्बार, गफ्फार ,चपाती आदि लोग मौजूद रहे।