SAHARANPUR NEWS: गांव बरथाकायस्थ पठेड निवासी लोहियावादी नेता पंडित सोरणलाल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा मे राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के अनेक लोगो ने श्रद्धांजलि सभा मे पहुंच पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जहाँ नकुड भाजपा विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि पंडित सोरणलाल शर्मा ने समाज सेवा तथा जनहित के कार्यों के लिए अपना जीवन समर्पित कर रखा था। जनहित के आंदोलनों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि सभा में बेहट विधायक उमर अली,ओमी पंवार एडवोकेट, चौधरी हरीश पंवार, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. हिमांशु दास, चौधरी देवी सिंह, प्रधान निर्दोष चौधरी, सुरेश दत्त शर्मा, समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, पंडित जयप्रकाश शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, मिथलेश नंदन कौशिक आदि ने पुष्प अर्पित कर पंडित सोरण लाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की ।







