Home उत्तर प्रदेश समाजसेवा का मिला सम्मान: दिलीप पांडेय बने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश...

समाजसेवा का मिला सम्मान: दिलीप पांडेय बने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष

कोरोना काल की सेवा, संगठनात्मक अनुभव और जनसमर्पण के आधार पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
JHANSI NEWS:  उत्तर प्रदेश के सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा दिलीप पांडेय को राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि यह निर्णय परिषद के संस्थापक व पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला  के परामर्श पर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने अपने आधिकारिक पत्र में उल्लेख किया कि दिलीप पांडेय की निरंतर सामाजिक सक्रियता, संगठन को मजबूती प्रदान करने की क्षमता और राष्ट्रधर्म के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें इस पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, जो आगामी 2 से 3 वर्षों अथवा संगठन के अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगी। परिषद की ओर से उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके तहत उन्हें जिला, मण्डल और ब्लॉक स्तर तक परिषद की इकाइयों का गठन कर संगठन के विस्तार को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, जनजागरण अभियान, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को बढ़ावा देने की अपेक्षा भी उनसे की गई है।