JHANSI NEWS: राजकीय संग्रहालय में के समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में चौपाल ,गोष्ठी व मनोनयन पत्र कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानसिंह यादव झाँसी इलाहाबाद स्नातक विधायक , एस. पी. सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा व विशिष्ठ अतिथि अरविंद वशिष्ठ, पूर्व मंत्री अजय सूद , सतीश जतारिया, सुदेश पटेल , संतसिंह सेरसा, धीरेन्द्र यादव , सलीम खानजादा आदि के आतिथ्य व सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया इसके उपरांत सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा शिक्षक सभा नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस दौरान पुष्पा यादव , सत्येंद्र यादव ,दीपक शर्मा , अरशद अयूब ,डॉ अजीत गुप्ता ,राधेलाल छोटू,आरिफ खान ,अनुज शर्मा , दीपक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे । शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया।







