Home उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की बैठक में छाया नैनी की बन्द फैक्ट्रियों व अवरुद्ध...

समाजवादी पार्टी की बैठक में छाया नैनी की बन्द फैक्ट्रियों व अवरुद्ध विकास का मुद्दा

PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं की विशेष आहुत बैठक में जहां नैनी की बन्द फैक्ट्रियों व विकास कार्यों के अवरुद्ध होने का मुद्दा ज़ोर शोर से उठा वहीं बूथ व सेक्टर स्तर पर संगठन को और गतीशील बना कर पीडीए की मज़बूती पर बल दिया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक़ के चिकवन टोला नैनी आवास पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन में व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शहर दक्षिणी सहित महानगर के पदाधिकारियों को लाल गम्छा पहना कर सम्मानित भी किया गया। इफ्तेखार ने कहा 2027 में चुनाव होना है और इस बार पीडीए पूरी मजबूती के साथ भाजपा के वोट चोरी को रोकने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को मुस्तैद कर रहा है।उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार अबकी बनेगी। रवीन्द्र यादव रवि ने कार्यकर्ताओं को कुछ गुप्त मंत्र भी दिए। कहा कुछ बातें गोपनीय होती हैं जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इस लिए कार्यकर्ताओं को चाहिये अपने आचरण और संयमित भाषा के साथ लोगों के बीच जा कर पीडीए की जीत में अहम भूमिका निभाएं। बैठक में सपा के वरिष्ठ नेता राम मिलन यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुश्ताक़ काज़मी, महबूब उस्मानी, बब्बन द्वबे, हरी ओम साहू, राजेश कुमार गुप्ता, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, मशहद अली खान, मोहम्मद गौस, मोहम्मद शारिक़, मोहम्मद अज़हर, सविता कैथवास, अनिल पटेल, बच्चा पासी, अहमद रज़ा, तारिक़ आफताब, शानू, मेराज अहमद, जयप्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।