एकजुट का लंबित मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना आज
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ {एकजुट ) प्रयागराज इकाई की ओर से 30 जुलाई गुरूवार को डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर आज बैठक हुई। प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय (मा०) में लगे नागरिक घोषणा पत्र का पालन ना कर शिक्षकों की तमाम फाइलों को अटकाना बड़ा भ्रष्टाचार और घोर अनियमितता का द्योतक है,अधिकारी शिक्षकों की फाइलों को सालों साल लटकाए रखते हैं, तथा हम शिक्षकों से हर काम समय बद्ध तरीके से करना चाहते हैं। जो एकजुट बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन, सहायक अध्यापक को सहायक प्रवक्ता पदनाम सहित विभिन्न मांगो को लेकर आज 30 जुलाई को समय दोपहर 1.30 बजे से एक विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रहा है।जिसमें जिले के 181 माध्यमिक विद्यालयों के हजारों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश पासी, प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ला, तीर्थराज पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर ज्ञानार्थी, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश मौर्य, मंडल मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह, जिला संरक्षक लालमणि यादव, जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, जिला मंत्री डीपी यादव, जिला उपाध्यक्ष गार्गी श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता,डॉ राजेश सिन्हा, विजय विद्रोही, अनुभान सिंह ,राजेश कुशवाहा, राधेश प्रताप,अनिल तिवारी,राकेश यादव, अजय विश्वकर्मा,जुल्फेकार अली,आकांक्षा कुशवाहा,अमृता यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, दिनेश यादव, अरुण सिंह, शैलेन्द्र सरोज,प्रकाश जायसवाल, शांति प्रसाद विश्वकर्मा,महेंद्र मौर्य, विजय यादव,राकेश कुमार,देवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव रंजन पटेल, सुरेन्द्र सिंह,अनिल भारती,रूप चन्द्र गौतम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।







