JAUNPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में रविवार को महाराजा गुह्यराज निषाद एवं महर्षि कश्यप की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की, जबकि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा निषाद राज एवं महर्षि कश्यप का जीवन निस्वार्थ भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में एकता और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है। जिला महासचिव आरिफ हबीब ने गोष्ठी का संचालन करते हुए उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता तूफानी निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में केशजीत यादव, श्रवण जायसवाल, गुलाब यादव, संतोष मौर्य, अजय मौर्य, राहुल त्रिपाठी, कमाल आजमी, दीपक विश्वकर्मा, जिलानी खान, डॉ. नासिर खान, रवि यादव, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप बिंद, प्रभावती बिंद, मालती देवी निषाद, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, विजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।







