Home उत्तर प्रदेश समतामूलक समाज का निर्माण कर राष्ट्रीय लोकदल को करें मजबूत: सिया शरण...

समतामूलक समाज का निर्माण कर राष्ट्रीय लोकदल को करें मजबूत: सिया शरण पाण्डेय

KUSHINAGAR NEWS: राष्ट्रीय लोकदल कुशीनगर की एक बैठक पीडब्लूडी डाक बंगला हाटा में जिला अध्यक्ष विनोद प्रताप कुंअर सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी के निर्देश पर सदस्यता पंचायत चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई। बैठक के विशिष्ट अतिथि भगवान दयाल विश्वकर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल अपने बलबूते पर मजबूती से लड़कर लक्ष्य हासिल करेगा इसके लिए सभी कार्य कर्ता जुट जाएं। मुख्य अतिथि सिया शरण पान्डेय ने कहा की दो अक्टूबर को राष्ट्रीय लोक दल के गांधी जयंती पर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जयंती का आयोजन करे साथ ही साथ दो अक्टूबर से सभी बिधान सभा क्षेत्रों में एकता निकाल कर समतामूलक समाज का निर्माण कर पार्टी को मजबूत कर रामाशीष राय जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करे। बैठक में तेज तर्रार युवा साथी अनुप ओझा जी को राष्ट्रीय लोक दल युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री ओझा के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय सिया शरण पान्डेय सुरेश शाही सिता राम मौर्य हरि कशेरा अशोक शर्मा अनुराग दि्वेदी नन्द किशोर प्रजापति रामदुलारे गौड़ पत्रकार सिरजेश यादव जी उपस्थित होकर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष को बधाई दी। साथ ही साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।