सपा एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को असोथर नगर पंचायत में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा आमजन के बीच शरबत वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलने की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र पासवान तथा जोन प्रभारी एवं नगर अध्यक्ष असोथर फूलचंद्र वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा, संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद नगर पंचायत के प्रेममऊ कटरा मोहल्ले में भी अखिलेश यादव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां श्याम सिंह यादव एवं कल्लू यादव के नेतृत्व में केक काटा गया और लोगों को शरबत वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. अमित पाल, महेंद्र निषाद, चंद्रभान जायसवाल, सुनील पासवान, कामता पासवान, रामनरेश कोरी, लखन कोरी, बाबू सिंह, रजी खान, लल्ला खान, महेश पाल, रामफल यादव, रीता प्रजापति, मनोज यादव, देवेंद्र यादव, संदीप दिवाकर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।







