Home आस्था सपा ने स्व0 बाबू शिवदयाल चौरसिया कि पूणयतिथ पर दी श्रद्धांजली

सपा ने स्व0 बाबू शिवदयाल चौरसिया कि पूणयतिथ पर दी श्रद्धांजली

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में समाजवादी विचारों के धनी पूर्व राज्यसभा सांसद स्व0 बाबू शिव दयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के बड़े पक्षधर थे। कहा कि पूर्व सांसद आजीवन शोषित समाज को न्याय दिलाने व उनके उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। वह कहते थे कि मैं चौरसिया हूं और जब तक सामाजिक असमानता खत्म करके चौरस नहीं बना दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए समर्पित कर दिया था। वह सुप्रीम कोर्ट के बड़े अधिवक्तओं में से एक थे। समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने लोक अदालत का गठन कराया था।
इस मौके पर दामोदर प्रसाद मौर्या, राजेश भारती, आदर्श यादव, झल्लू यादव, मेवालाल प्रजापति, जुम्मन खान, जमाल अहमद, प्रिन्स राव, राहुल यादव, भोलानाथ यादव, रामप्यारे गौंड़, शीतला गौड़ सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।