Home उत्तर प्रदेश सपा ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भेजी, ऐराया से मो. हसरीन राजू...

सपा ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भेजी, ऐराया से मो. हसरीन राजू प्रस्तावित

प्रदेश नेतृत्व को अनुमोदन के लिए भेजी गई सूची, संगठन विस्तार की तैयारी
FATEHPUR NEWS:  समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के लिए प्रस्तावित ब्लॉक अध्यक्षों की सूची प्रदेश नेतृत्व को अनुमोदन के लिए भेज दी है। यह सूची सपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित की गई है। भेजी गई सूची के अनुसार देवमई से कामता यादव, अमौली से धर्मेंद्र पाल, खजुहा से गणेश वर्मा, मलवां से ओमप्रकाश पासी, भिटौरा से केदारनाथ यादव, तेलियानी से रणविजय सिंह, हसवा से अजब सिंह, असोथर से ललित सैनी, बहुआ से श्रीप्रकाश कुशवाहा, ऐराया से मो. हसरीन (राजू), विजयीपुर से प्रह्लाद निषाद, हथगाम से रामेन्द्र प्रताप सिंह तथा धाता से मो. शफीक खान को ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व से सूची को अनुमोदित करने का अनुरोध किया है, ताकि जल्द ही ब्लॉक अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा की जा सके। पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी हुसैनगंज विधानसभा के अध्यक्ष सुघर लाल यादव एडवोकेट ने मो. हसरीन राजू को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाजवादी विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी। सुघर लाल यादव ने विश्वास जताया कि मो. हसरीन राजू पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।